{"_id":"60ea079c8ebc3ec1ff090191","slug":"fire-in-car-showroom-in-aabu-lane-meerut-news-mrt546786832","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिनोल्ट कार शोरुम में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिनोल्ट कार शोरुम में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबूलेन में कार के शोरूम में लगी आग, मचा हड़कंप
मेरठ। सदर बाजार के आबूलेन स्थित रेनॉल्ट के कार शोरूम में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। बाजार बंद होने के कारण आसानी से आग पर काबू पा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
आबूलेन में राहुल दास का शोरूम है। उन्होंने रेनॉल्ट कंपनी की डीलरशिप ली हुई है। हुंडई शोरूम के बाहरी हिस्से में ही इसका शोरूम तैयार किया गया है। शनिवार सुबह वहां मरम्मत का काम चल रहा था। तभी छत की सीलिंग से धुआं निकलता देख मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग की लपटें दिखाईं दीं। सीलिंग पिघलकर नीचे मौजूद सामान पर गिरने लगी और आग भड़क गई। गनीमत रही कि वहां कारें नहीं थीं। कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। शोरूम में आग की सूचना पर पुलिस लाइन और घंटाघर फायर स्टेशन से चार गाड़ियां पहुंच र्गइं।
सीएफओ संतोष कुमार राय की निगरानी में दमकल कर्मचारियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना के समय बाजार बंद था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहां मौजूद कर्मचारियों ने आग सेसोफा, मेज, स्टेंड एयरकंडीशनर, बोर्ड, छत के पंखे, प्रिंटर, कंप्यूटर, एलईडी के अलावा 36 सीलिंग जलने की जानकारी दी है। सीएफओ का कहना है कि बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। आग का कारण शार्ट सर्किट ही लग रहा है।
विज्ञापन
---
लापरवाही होती तो बड़ा हो सकता था हादसा
रेनॉल्ट कार के जिस शोरूम में आग लगी थी, उसी के पिछले हिस्से में हुंडई का मुख्य शोरूम है। जहां काफी संख्या में नई और सर्विस के लिए आने वाली कारें रहती हैं। इसके अलावा सेकेंड हैंड कार का भी प्लेटफार्म वहां मौजूद है। गनीमत रही कि दमकल के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू के प्रयास शुरू कर दिए। इससे दमकल टीम को काफी मदद मिली।