{"_id":"5cddbd01bdec22070d459c8b","slug":"fire-in-a-house-at-muzaffarnagar-and-the-couple-got-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: मकान में ऐसे लगी आग, दंपती बुरी तरह झुलसे, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: मकान में ऐसे लगी आग, दंपती बुरी तरह झुलसे, अस्पताल में भर्ती
Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में गुरुवार देर रात को एक मकान में आग लगने से दंपती बुरी तरह झुलस गए। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कुकड़ा में गुरुवार रात करीब 11 बजे एक मकान में आग लग गई। आग लगने से दंपती बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि गांव कूकड़ा निवासी शिव कुमार के घर पर यह हादसा देर रात हुआ। लाइट जाने पर शिव कुमार की पत्नी लक्ष्मी लालटेन जला रही थी, तभी अचानक लालटेन फट गई, जिससे लक्ष्मी के शरीर में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में शिवकुमार भी झुलस गया। शोर शराबा होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/