फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire have in a clothes showroom and one crore loss in Chandpur of Bijnor

बिजनौर: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, एक करोड़ रुपये का नुकसान, कई लोगों की बची जान

Tue, 07 Jul 2020 11:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Fire have in a clothes showroom and one crore loss in Chandpur of Bijnor
कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र में ढाली बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार देर रात को भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया गया। खास बात यह है कि तीसरी मंजिल पर रह रहे परिवार को समय रहते बचा लिया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि ढाली बाजार स्थित नारायण दास रामकिशन दास नाम से कपड़े की प्रतिष्ठित दुकान है। सोमवार देर रात को किसी समय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इस बीच रात करीब ढाई बजे बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रह रहे परिवार की एक महिला ने धुआं उठता देखा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में मिली हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की लोकेशन, तलाश में जुटे अफसर, चेकिंग अभियान जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब सात घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का सामान जलकर राख हो गया था। आग इतनी भयंकर थी कि बिल्डिंग में तरेड़ भी आ गई। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया गया कि कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस अभी आग लगने का कारण पता करने में जुटी हुई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed