फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in mobile shop due to short circuit, young man died in Bijnor, read special news of West UP

UP: मोबाइल शाॅप में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, कालागढ़ में हथिनी चंचल की माैत, पढ़ें वेस्ट यूपी की खास खबरें

Mon, 17 Jun 2024 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 17 Jun 2024 06:12 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में मोबाइल शॉप में सुबह के समय शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।कालागढ़ की हाथी शाला में हथिनी चंचल की मौत हो गई।

विज्ञापन
Fire broke out in mobile shop due to short circuit, young man died in Bijnor, read special news of West UP
हथिनी चंचल की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर  शहर के टाउन हाॅल रोड पर ग्रोवर मोबाइल शॉप में सुबह के समय शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर आग को बुझाया। 

विज्ञापन


सुबह के समय मोबाइल शॉप से लोगों ने धुआं निकलता देखा तो यह जानकारी आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक गुरप्रीत सिंह को दी। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। विभागीय टीम ने पहुंच कर शटर खोला तो अंदर आग कम धुआं ज्यादा था। दमकल विभाग कर्मियों ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया।  एफएसओ आरके यादव ने बताया कि दुकान मालिक ने नुकसान के बारे में अभी जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

बिजनाैर में बाइक और डंपर की टक्कर में बाइक सवार की मौत 
स्योहारा ठाकुरद्वारा मार्ग पर ग्राम बेरखेड़ा टांडा के पास बाईक सवार युवक को डम्पर ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।

सोमवार को सुबह गौरव (18) वर्ष पुत्र चंद्रवीर सिंह निवासी टांडा वेड़खेड़ा अपने घर से सूरजानगर मोबाइल की दुकान पर काम सीखने जा रहा था अचानक स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड सामने आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल लाया गया वहां युवक की नाज़ुक हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

मुजफ्फरनगर में शराब की दुकान हटाने के लिए हंगामा
मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में मुख्य मार्ग से शराब की दुकान हटाने को लेकर हंगामा हुआ। सैंकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों का कहना था कि यहां आए दिन झगड़े होते हैं। 

मोरना स्थित शराब की दुकान पर रविवार  शाम शराब खरीद रहे युवक और सेल्समैन के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने शराब की दुकान पर कार्य करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया था। 

सोमवार को मामले को लेकर सैंकड़ो ग्रामीणों ने शराब की दुकान को मुख्य मार्ग से हटाने वह मारपीट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने कहा कि ठेका हटाया जाना चाहिए। पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी है।
 
विज्ञापन

कालागढ़ में उपचार के दौरान हथिनी की मौत 
कालागढ़ की हाथी शाला में हथिनी चंचल की मौत हो गई। हथिनी का हाथी शाला में उपचार चल रहा था। चंचल को 21 मई को हाथी शाला के ही हाथी गजराज ने लड़ाई में चोटिल कर दिया था। कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डी नायक ने बताया कि आज सोमवार की सुबह लगभग 3:30 बजे चंचल की मृत्यु हो गई। उसके पैर का फ्रैक्चर सही नहीं हो पाया। 
 
 

दाैराला-सरधना मार्ग पर सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत, एक घायल
दौराला-सरधना मार्ग पर रविवार रात मछरी गांव स्थित रजबहे की पुलिया पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई  और कार खाई में पलट गई। हादसे में अख्तियारपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।  अख्तियारपुर निवासी 30 वर्षीय श्रीपाल पुत्र अतल सिंह अपने साथियों 38 वर्षीय वरुण पुत्र मुकेश और टिंकू पुत्र सुभाष के साथ गंगा दशहरे पर सरधना नहर में स्नान करने गया था। देर रात वापस लौटने के दौरान उनकी कार एक ट्रक को बचाने के फेर में मछरी गांव के निकट रजबहे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराते हुए उनके परिजनों को सूचना दी, गंभीर हालत देख तीनों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, श्रीपाल और वरूण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टिंकू की हालत गंभीर बनी हुई हैं। तीनों युवक खेती का कार्य करते हैं। वरुण के पिता मुकेश गांव के प्रधान रह चुके हैं। युवकों की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर की आत्महत्या
हस्तिनापुर कस्बे में एक युवक ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार ली जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी।

कस्बे के एक युवक(20) ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में अपने सिर में गोली मार ली। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया गोली चलने की आवाज जैसे ही परिजनों को सुनाई दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वह अपने कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन इससे पहले कुछ सामान पाते वह घायल को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस मामले में थाने पर पीड़ित परिवार की ओर से थाने पर कोई सूचना और तहरीर नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed