फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire broke out in a house in Rajban, fire brigade brought it under control within an hour.

Meerut News: रजबन में मकान में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

Wed, 10 Dec 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a house in Rajban, fire brigade brought it under control within an hour.
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बाजार में एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा मकान आग का गोला बन गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के अंदर कोई नहीं था। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल गया था।
विज्ञापन

रजबन निवासी सुनील अपने मकान के नीचे पकौड़ी की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी आरती के अलावा दो बेटे अंश और शिव हैं। सोमवार रात मकान के प्रथम तल पर आग लग गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त सुनील दुकान पर बैठे थे जबकि दोनों बेटे बाहर गए हुए थे। आरती ने बताया कि वह नीचे काम कर रही थी। इसी दौरान एक बिल्ली सीढि़यों से नीचे उतरती हुई आई। वह बिल्ली को भगाने के लिए ऊपर दौड़ीं तो देखा चारों तरफ आग की लपटें उठ रही थीं। शोर सुनकर सुनील घर के अंदर दौड़े और आरती की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुनील ने बताया कि आग से एलईडी, दो अलमारी, कपड़े, जेवरात, बिस्तर और कुछ नकदी जल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना के वक्त एलईडी चल रही थी माना जा रहा है कि उसी में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed