फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out with explosion in firecracker factory, three injured

Meerut News: पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ लगी आग, तीन झुलसे

Fri, 19 Apr 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 19 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out with explosion in firecracker factory, three injured
बिजनौर में बख्शी वाला के पास पटाखा फैक्टरी में लगी आग। स्रोत वीडियो ग्रैब
बिजनौर। पटाखा बनाने की फैक्टरी में आग लगी और धमाका हो गया। फैक्टरी में काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल विभाग की टीम और पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनकी हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बुखारा के रहने वाले यूसुफ की बख्शीवाला-जोधूवाला रोड पर पटाखा बनाने की फैक्टरी है। पचास किलोग्राम क्षमता का लाइसेंस है। उक्त फैक्टरी में बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पटाखों में विस्फोट होने लगे। किसी तरह मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। कुछ मजदूरों ने अग्निशमन यंत्रों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया मगर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग लगने की वजह से फैक्टरी में काम कर रहे बब्लू (45) पुत्र विक्रम सिंह निवासी रशीदपुर गढ़ी, दीपक (35) पुत्र मूलचंद निवासी नवाब का अहाता और सुभाष पुत्र चेतन निवासी निकट पराग डेरी झुलस गए। गंभीर हालत में इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधुवाला रोड पर एक लाइसेंसी पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी थी, दमकल व पुलिस विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तीन लोग घायल हुए हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- पटाखा बनाने की फैक्टरी में सुरक्षा के सभी मानक पूरे थे, किन्ही कारणों से आग लगी है, जिसकी जांच की जा रही है। अगर कमी मिलेगी तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed