{"_id":"675dee4ce26505396f0dfaf4","slug":"fire-breaks-out-in-plastic-warehouse-in-lohia-nagar-meerut-news-c-72-1-mrt1062-126077-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लोहिया नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लोहिया नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर में प्लास्टिक के स्क्रैप के गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
जाहिदपुर निवासी रहीशुद्दीन उर्फ रहीशु का प्लास्टिक स्क्रैप का कारोबार है। उन्होंने अलीपुर में गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे गोदाम से काला धुआं निकलते देख लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रहीशुद्दीन ने बताया कि गोदाम में काफी मात्रा में स्क्रैप मौजूद था जो जल्द ही सप्लाई होने वाला था। इससे पहले ही यह आग लग गई। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट मानी जा रही है। करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के बीच का नुकसान बताया जा रहा है। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।