फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out in house after AC explosion

Meerut News: एसी में धमाके के बाद घर में लगी आग

Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house after AC explosion
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ला में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में विस्फोट होने के बाद घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घर का फर्नीचर, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

तेली मोहल्ला निवासी संतोष विश्वास अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके साथ भाई चिंटू विश्वास भी रहते हैं, जो ज्वेलरी कारीगर हैं। सोमवार सुबह चिंटू काम पर सराफा बाजार स्थित दुकान पर चले गए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। इसी दौरान मकान में लगे एसी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे एसी में अचानक आग लग गई। कुछ ही क्षणों में तेज धमाके के साथ आग पूरे घर में फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य घबरा गए और तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड न करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग की चपेट में आने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं पूरी तरह जल गईं। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। एफएसओ आरके सिंह का कहना है कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed