फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fire breaks out at Partapur rubber factory, workers bring it under control

Meerut News: परतापुर में रबर फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू

Tue, 16 Dec 2025 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at Partapur rubber factory, workers bring it under control
संदीप,,,, परतापुर की इंद्रापुरम कालोनी में रबर फैक्ट्री में लगी आग को बुझाते कर्मचारी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिहायसी इलाके इंद्रापुरम काॅलोनी साठ फुटा रोड पर सोमवार दोपहर रबर फैक्टरी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से निकले काले धुएं को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से दो कर्मचारियों के झुलसने की सूचना पर परतापुर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे पहले फैक्टरी कर्मचारियों द्वारा सबमर्सिबल व अन्य फायर उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि सीओ और एफएसओ ने दो कर्मचारियों के झुलसने की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

इंद्रापुरम काॅलोनी साठ फुटा रोड के टी प्वाइंट पर गंगानगर निवासी विकास गोयल की वीएस रबर नाम से फैक्टरी है। सोमवार दोपहर 12 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग रबर के वेस्टेज में फैलती चली गई। कॉलोनी के लोगों को कहना है कि आग से फैक्टरी में काम करने वाले दो कर्मचारी झुलस गए। उन्हें फैक्टरी कर्मचारियों ने उपचार के लिए किसी अस्पताल में भर्ती कराया है। फैक्टरी मैनेजर जीके सिंह ने पुलिस को बताया कि हमारे यहां कोई आग नहीं लगी है। दमकलकर्मियों ने जांच की तो आग लगने के साक्ष्य मिले। इसके बाद दमकल कर्मियों ने फैक्टरी में फायर उपकरणों की जांच की। इसमें कई खामियां भी मिलीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इंद्रापुरम काॅलोनी में हजारों लाेग रहते हैं। यहां बड़़ी संख्या में फैक्टरी हैं। आग की घटनाओं से लोगों में दहशत का है। कई फैक्टरियों में आग बुझाने के उपकरण भी नहीं हैं। ऐसी फैक्टरियों की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

एफएसओ विश्वास गर्ग ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। कॉलोनी वालों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची थी। इससे पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। सीओ सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। लोगों को कहना है कि आग से दो कर्मचारी झुलसे है। मगर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कोई तहरीर देगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed