फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR will be filed against farmers for burning stubble

Meerut News: पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज होगी एफआईआर

Tue, 19 Nov 2024 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against farmers for burning stubble
रोहटा। एनसीआर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर एनजीटी की चेतावनी के बाद सरकारी मशीनरी भी हरकत में आ गई है। प्रदूषण रोकने के लिए सोमवार को कृषि विभाग द्वारा रोहटा ब्लॉक में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीओ एग्रीकल्चर इशरत अली ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा कि वह खेत में पराली बिल्कुल भी न जलाएं। किसानों को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि किसी किसान ने जानबूझकर खेत में पराली जलाई और प्रदूषण फैलाया तो उस पर 5000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जुर्माना वसूल करने के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदूषण रोकना हम सबका कर्तव्य है। प्रदूषण से क्षेत्र में बीमार और बच्चों को खासी दिक्कत हो रही है। किसी भी सूरत में खेत में पराली न जलाएं। इस मौके पर राजकीय बीज भंडार के प्रभारी रविंद्र तोमर, विनय मलिक व दिनेश त्यागी सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed