{"_id":"69d13ea03b174491dd08065d","slug":"fir-registered-in-nahli-due-to-rivalry-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111868-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाहली में रंजिश में हुए संघर्ष में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाहली में रंजिश में हुए संघर्ष में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव नाहली में दो दिन पूर्व रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष के लोगों पर घर के बाहर हमला कर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नाहली निवासी आमिर पुत्र कामिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर बैठा था। गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले में आमिर और उसके परिवार के मुकर्रम, अब्दुल, मोहब्बत, ताजिम और तैयबा को चोटें आईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
पीड़ित का कहना है कि पुरानी कहासुनी के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया और जाते समय गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर खलील, शहीदू, राशिद, आसिफ, आरिफ समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।