फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered in case of firing on closed hotel

Meerut News: बंद होटल पर फायरिंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jan 2026 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of firing on closed hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी क्षेत्र में मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के पास स्थित बंद होटल पर फायरिंग किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 20 दिसंबर, 2025 को हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी है।
कंकरखेड़ा निवासी सुमित ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह अपने भतीजे मोंटू जाटव के साथ बागपत बाईपास पर एक होटल चलाते थे। पिछले कुछ समय से दीपक भड़ाना निवासी गांव देदूपुर, मवाना और निशांत भड़ाना निवासी कुंडा, परतापुर उनसे हर महीने रंगदारी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि आसपास के होटल उनकी मर्जी के बिना नहीं चल सकते। सुमित के भतीजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर सुमित ने 15 दिसंबर, 2025 को होटल बंद कर दिया था। होटल बंद होने के बाद भी धमकियां जारी रहीं।
विज्ञापन

20 दिसंबर 2025 की शाम दीपक भड़ाना और निशांत भड़ाना काले रंग की सफारी गाड़ी से होटल के बाहर पहुंचे। गाड़ी पर दीपक भड़ाना का बैनर लगा था। कुछ ही देर में 8-10 अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति भी वहां आ गए। अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने रिवाल्वर से फायर कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सुमित का आरोप है कि आरोपी उन्हें और उनके भतीजे को जान से मारने की धमकियों को अंजाम देने के लिए काफी समय से उनकी रेकी कर रहे हैं। सीओ सरधना आशुतोष कुमार के अनुसार सुमित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed