फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against four people, including a woman, for alleged extortion while posing as a MEDA official.

Meerut News: अमित मरिंडा गैंग का शूटर 25 हजार के इनामी नितिन कौशिक गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against four people, including a woman, for alleged extortion while posing as a MEDA official.
परशुराम जयंती पर मुकदमे में वांछित होते हुए लहराए थे फरसे, वीडियो भी हुई थी वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गैंगस्टर अमित मरिंडा गिरोह के शार्प शूटर पच्चीस हजार का इनामी बदमाश हाइडिल कॉलोनी ई-ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल को मेडिकल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी धोखाधड़ी के केस में वांछित चल रहा था। लंबे समय से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। परशुराम जयंती की यात्रा में पुलिस की मौजूदगी में फरसा भी मोनू ने लहराया था। जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई थी। आरोपी के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें गैंगस्टर का मुकदमा भी शामिल है।

माछरा के रहने वाले मयंक त्यागी ने मेडिकल थाने में गत वर्ष प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसके ऊपर फर्जी गैंग रेप का मामला अमित मरिंडा और मोनू हाइडिल ने लगवाया है। पुलिस जांच में यह केस फर्जी निकला। जिसके आधार पर पुलिस ने मयंक त्यागी को क्लीन चिट दी थी। जिसके बाद मयंक त्यागी साक्ष्य के साथ अमित मरिंडा और उसके शूटर मोनू हाइडिल के खिलाफ रंगदारी, फर्जी गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराने की साजिश का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मोनू हाइडिल और अमित मरिंडा के खिलाफ केस दर्ज किया था। अमित मरिंडा वर्तमान में बंगलूरू जेल में है। उसने वहां के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी थी। मोनू हाइडिल इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मेरठ मेडिकल के गेट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू का एक फोटो भी पिस्टल के साथ वायरल हुआ था। जिस पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परशुराम जयंती पर पुलिस की मौजूदगी में फरसा भी मोनू ने लहराया था। जिसकी सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुई थी। खास बात यह है कि आरोपी वांछित होने के बावजूद परशुराम जयंती की यात्रा में पुलिस के सामने पहुंच गया था। बावजूद इसके इसकी गिरफ्तारी तब नहीं हुई थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed