फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 19 candidates for cheating using electronic devices in the recruitment examination of 510 Army Base Workshop

Meerut News: 510 आर्मी बेस वर्कशॉप की भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस से नकल करने पर 19 अभ्यार्थियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 10 May 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 19 candidates for cheating using electronic devices in the recruitment examination of 510 Army Base Workshop
नोट: आगरा और हरियाणा के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन

- अभ्यर्थियों को डिवाइस के माध्यम से नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग की तलाश में जुट गई है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेना की 510 आर्मी बेस वर्कशॉप की ट्रेडमैन भर्ती परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से नकल करते हुए पकड़े गए 19 अभ्यर्थियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की विवेचना एसएसपी अविनाश पांडेय ने सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को दी है। जो पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। ब्लूटूथ समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस भी बरामद की गई है। अभ्यर्थियों को डिवाइस के माध्यम से नकल कराने वाले सॉल्वर गैंग की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ के जरिए इन अभ्यर्थियों को सवालों के जवाब भेज रहे थे।
सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि 510 आर्मी बेस वर्कशॉप में ट्रेडमैन भर्ती परीक्षा के दौरान शनिवार दोपहर को कर्नल राकेश शर्मा, सूबेदार डीपी चौबे, राजेंद्र सिंह और नायक अनूप सिंह सेना के ट्रक में 19 अभ्यर्थियों को साथ लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र में 510 आर्मी बेस वर्कशॉप पर भर्ती परीक्षा में नकल कराई जा रही थी। सभी अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर नकल कर रहे थे, जबकि दो अभ्यर्थियों के पास मोबाइल फोन था, जो गूगल का प्रयोग कर प्रश्न पत्र हल कर रहे थे।
विज्ञापन

सदर बाजार पुलिस ने सब इंस्पेक्टर निर्मल सती की ओर से नौनेना जाट आगरा निवासी तेजवीर सिंह, पदाना नेदानी जींद हरियाणा निवासी प्रदीप, ग्राम गुड्डा आगरा निवासी शीलेंद्र कुमार, तुवा अलेवा जींद हरियाणा निवासी सोनू, सिगोवाल नरवाला जींद हरियाणा निवासी प्रेमिला, उछाना खुर्द जींद हरियाणा निवासी रज्जाक, बेलरखा जींद हरियाणा निवासी प्रदीप, खेरी जलाब हिसार हरियाणा निवासी हितेश, काजीपुर कौशांबी यूपी निवासी कुलवीर, पूठखास रोहटा सड़क मेरठ निवासी करन भगौर, छत्तर उछाना जींद हरियाणा निवासी आशीष, कपरो हिसार हरियाणा निवासी मोहित, थुवा जींद हरियाणा निवासी राहुल, बरौंदा उछाना जींद निवासी श्रवण, किशन कैथल हरियाणा निवासी बालिंदर, पूरामना किरौली आगरा निवासी क्षेत्रपाल सिंह, माली पट्टी फिरोजाबाद निवासी सोबरन सिंह, महुआहार बैसई फिरोजाबाद निवासी सुंदरपाल और छतर जींद हरियाणा निवासी बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि यह जेल जाने की धाराएं नहीं है। इसलिए फिलहाल पूछताछ कर रही है। सॉल्वर गैंग कौन शामिल है, इसकी पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या सॉल्वर गैंग हरियाणा का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article