फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR filed against tempo driver who injured and robbed woman

महिला को घायल कर लूटने वाले टेंपो चालक पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Aug 2025 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against tempo driver who injured and robbed woman
मवाना। दिल्ली की महिला को घायल कर टेंपो चालक द्वारा की गई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी टेंपो चालक इकबाल निवासी खेड़ी मनिहार है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला सीमा भारती अपने दो बच्चों के साथ मंगलवार की शाम मेरठ भैसाली अड्डे से टेंपो में हस्तिनापुर जाने के लिए सवार हुई थी। सीमा की बहन हस्तिनापुर में डाडी झडाका गांव में रहती है। सीमा अपनी बहन के पास जा रही थी। टेंपो चालक सीमा भारती और उसके उसके बच्चों को तिगरी रजबहा के किनारे से जंगल में ले गया। जहां टेंपो चालक ने चाकू दिखाकर सीमा भारती को लूटने का प्रयास किया और विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया था। आरोपी ने कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, बिछवे, दो सोने की अंगूठी, बच्चों के चांदी के कड़े और 30 हजार रुपये लूटकर लिए थे। सीमा भारती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने टेंपो चालक इकबाल निवासी खेड़ी मनिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed