{"_id":"686ec966046c3fcb67057072","slug":"fir-filed-against-bhakiyu-workers-for-staging-dharna-in-police-station-mawana-news-c-228-1-mwn1001-103397-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में धरना देने पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में धरना देने पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हस्तिनापुर। तीन दिन पूर्व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं द्वारा थानाध्यक्ष के कार्यालय में धरना देने के मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पूर्व सोमवार को कुन्हेड़ा गांव में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए थाने पर पहुंचे थे। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई थी। कुछ देर बाद ही कार्यकर्ता थानाध्यक्ष के कार्यालय में बैठकर नारेबाजी करने लगे। लगभग दो घंटे बाद सीओ मवाना अभिषेक पटेल द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर लौट गये थे।
इस मामले में पुलिस ने 16 कार्यकर्ताओं पर नामजद तथा दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसमें युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही, विचित्र सिंह उर्फ जोनी, गुरनाम सिंह, हरजीत सिंह, वीरा सिंह, सोहित सौरन, शुभम लोहिया, अंग्रेज सिंह, गुरुदेव सिंह, बलवीर सिंह, जरनैल सिंह, सोनू, जसवंत सिंह, हर्ष, गजा उर्फ गुरवेज आदि शाामिल हैं। बुधवार को कई थानों की पुलिस ने हस्तिनापुर, मवाना, फलावदा सहित हस्तिनापुर क्षेत्र सहित मवाना के क्षेत्र में भी यूनियन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इनमें से एक नामजद को कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ मवाना अभिषेक पटेल का कहना है कि इस तरह से अपनी मांग रखना विधिसंगत नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में दो लोग गैंगस्टर भी थे। मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं धरपकड़ के लिए कई टीम लगी हैं। एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।