फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against ration dealer for black marketing of wheat and rice.

Meerut News: गेहूं व चावल की कालाबाजारी में राशन डीलर पर प्राथमिकी

Thu, 23 Jul 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
FIR against ration dealer for black marketing of wheat and rice.
- कार्डधारकों की शिकायत की जांच में मिलीं गंभीर अनियमितताएं
विज्ञापन

- कम राशन देने और पहले अंगूठा लगवाने के आरोप भी हुए सही
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के गांव बधौली में उचित दर दुकान के विक्रेता महावीर सिंह के खिलाफ खाद्यान्न की कथित कालाबाजारी और राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सही पाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार और जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी राशन डीलर के खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
ग्रामीण कार्डधारकों ने छह जुलाई को जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि राशन डीलर निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। आरोप है कि ई-पॉस मशीन पर पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन उसी समय राशन और पर्ची नहीं दी जाती। कई बार तीन-चार दिन बाद राशन दिया जाता है, जबकि कुछ महीनों में राशन ही नहीं मिलता। शिकायत में अभद्र भाषा का प्रयोग करने, राशन कार्ड निरस्त कराने की धमकी देने और दुकान निर्धारित समय पर न खोलने का भी आरोप लगाया गया था। ग्रामीणों ने इसी संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

16 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक दीप्ति यादव ने उचित दर की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महावीर सिंह के साथ उसका पुत्र बिट्टू राशन वितरण करता मिला। जांच में दुकान पर रेट सूची एवं अन्य आवश्यक सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिले। स्टॉक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। भौतिक सत्यापन में दुकान पर 55 कट्टे गेहूं और 33 कट्टे चावल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के बयान भी दर्ज किए। कार्डधारकों ने बताया कि उन्हें प्रत्येक माह करीब दो किलो राशन कम दिया जाता है। पहले अंगूठा लगवाकर कई दिन बाद राशन दिया जाता है।

सत्यापन में दुकान पर करीब 60 क्विंटल गेहूं और 41 क्विंटल चावल का स्टॉक कम पाया गया। जांच रिपोर्ट में इसे खाद्यान्न की कालाबाजारी माना गया। रिपोर्ट में कम राशन वितरण, अंगूठा लगवाकर राशन न देना और वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप भी सिद्ध पाए गए। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई। आरोपी उचित दर की दुकान के विक्रेता महावीर सिंह के खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed