फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against AIMIM state president and others for inflammatory speech, three arrested

Meerut News: भड़काऊ भाषण पर एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पर प्राथमिकी, तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against AIMIM state president and others for inflammatory speech, three arrested
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष के भड़काऊ भाषण का मामला। लोहिया नगर पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती देते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने सोमवार को हापुड़ रोड स्थित लब्बैक फार्म हाउस में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान विवादित बया दिया। उन्होंने मंच से कहा कि आप मुझे 111 नहीं 11 जिताकर उत्तर प्रदेश में दे दो, मैं वादा करता हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। भड़काऊ भाषण और नफरत फैलाने के इस गंभीर मामले में लोहियानगर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सात नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



हाजी शौकत अली के इस 36 सेकंड के वीडियो क्लिप के वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। वीडियो में वह सरेआम पुलिस और राज्य सरकार को धमकी देते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोहिया नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह बयान न केवल राज्य सरकार के विरुद्ध है बल्कि समाज में आपसी वैमनस्यता और नफरत फैलाने वाला है।
विज्ञापन


इन नेताओं पर दर्ज हुई प्राथमिकी
हाजी शौकत अली (प्रदेश अध्यक्ष)
फहीम रजा (जिलाध्यक्ष)

महताब चौहान (पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष)

ओवेश आलम (महानगर अध्यक्ष यूथ)

इमरान अंसारी (महानगर अध्यक्ष)

असजद (महानगर अध्यक्ष)

रजी सिद्दीकी (महानगर सचिव)

एवं भीड़ में मौजूद अन्य अज्ञात लोग।


तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर तीन आरोपियों महताब चौहान (पश्चिम यूपी अध्यक्ष, निवासी आशियाना कॉलोनी), इमरान अंसारी (महानगर अध्यक्ष, निवासी बुनकर नगर) और रजी सिद्दीकी (महानगर सचिव, निवासी करीम नगर) को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि यह बयान राज्य के विरुद्ध कानून-व्यवस्था को चैलेंज करने वाला है। इसके लिए बीएनएस की धारा-196 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता फैलाना), 353(3) (झूठी सूचना या बयान साझा करना) और 3(5) (साझा इरादा) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक शीलेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह भाषण सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश है।



वहीं पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी फजल करीम का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और भाजपा पर हमला बोला था और यह वीडियो उसी का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस वीडियो में मौजूद अन्य अज्ञात चेहरों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed