फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting in the field, mustard crop also destroyed

Meerut News: खेत में मारपीट, सरसों की फसल भी नष्ट

Wed, 01 Apr 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fighting in the field, mustard crop also destroyed
रोहटा। थाना क्षेत्र के रोहटा गांव में बुधवार को खेत पर काम करने गई महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी महिला ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की और खेत में खड़ी सरसों की फसल को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित बिजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने भाई गौरव की कृषि भूमि ठेके पर लेकर सरसों की बुवाई की थी। बुधवार को उनकी पत्नी बबीता अपनी दो बेटियों शिवानी और हिमानी के साथ सरसों काटने गई थीं। इसी दौरान खेत पर गौरव की पत्नी मुनेश पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोपी महिला ने मारपीट की और फसल को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed