फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in enmity in Mawana, one shot

Meerut News: मवाना में रंजिश में मारपीट, एक को गोली मारी

Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Fight in enmity in Mawana, one shot
मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी सैफ अली ने तहरीर में मारपीट व पथराव और गोली मारकर घायल करने का आरोप लगाया वहीं दूसरे पक्ष से मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी इरशाद ने तहरीर में पहले पक्ष पर मारपीट, पथराव करते हुए धारदार हथियारों से हमला कर उसे व उसके समधी को घायल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी दो पक्षों में पुराना विवाद चला रहा है। जिसमें आज फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। एक पक्ष से सैफ अली पुत्र राहत अली निवासी मोहल्ला तिहाई ने तहरीर में कहा है कि वह डा. कय्यूम का दफ़ीना कराकर कब्रिस्तान से लौट रहा था। जैसे ही वह राजो वाले बाग के पास पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद आरोपी ने साथियों के साथ धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से उसको घेर लिया और गोली मार दी। आरोपी उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर आरोपियों ने उसके मामा अय्यूब के घर पथराव शुरू कर दिया तथा मकान की छत पर चढ़कर तमंचों से फायरिंग की।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी इरशाद पुत्र सिराजुद्दीन ने तहरीर में कहा है कि उसके दामाद बाबर पर 18 अप्रैल को आरोपी पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें आरोपी जेल में है। दूसरा पक्ष केस में फैसला कराने के लिए उसके परिवार लगातार अनुचित दबाव बना रहा था और फैसला नहीं करने पर पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार को डाॅक्टर कय्यूम को दफनाने के बाद वह तथा उसका समधी हाजी कय्यूम वापस लौट रहे थे। राजो वाले बाग के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से उन दोनों पर हमला दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए। आरोपी पक्ष ने उनके मकानों पर पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी विकास शर्मा का कहना है कि दो पक्षों में पथराव हुआ था। पुलिस मौके पर गई थी। अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है, जैसे भी निर्देश होंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed