फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in Dhirkheda cold store, six people including manager injured

Meerut News: धीरखेड़ा कोल्ड स्टोर में मारपीट, मैनेजर सहित छह घायल

Thu, 05 Mar 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Fight in Dhirkheda cold store, six people including manager injured
- आलू भंडारण के विवाद में गांव कैली और धीर खेड़ा के किसानों के बीच जमकर हुआ संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के धीर खेड़ा स्थित बीपीआर कोल्ड स्टोर में आलू भंडारण के विवाद में गांव कैली और धीर खेड़ा के किसानों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें कोल्ड स्टोर के मैनेजर सहित गांव कैली निवासी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

गांव कैली निवासी राजवीर त्यागी के अनुसार उनका छोटा भाई बबलू उर्फ वीरेंद्र बुधवार शाम आलू के बोरे से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कोल्ड स्टोर पर पहुंचा था। लाइन में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर धीर खेड़ा निवासी राहुल व गौरव कसाना से कहासुनी हो गई। बाद में राहुल पक्ष ने कॉल कर पास में ही मौजूद अपने परिवार वालों को बुला लिया। बबलू त्यागी ने भी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। राजवीर त्यागी, उनका बेटा मोहित, अंकुर त्यागी व भतीजा विशाल त्यागी मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन गौरव कसाना पक्ष ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ लाठी-डंडे व धारदार हथियारों व तमंचों की बटों से जमकर मारपीट की। इसमें राजवीर त्यागी, बबलू त्यागी, मोहित त्यागी, अंकुर त्यागी व विशाल त्यागी सहित सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा घायल पक्ष के मोबाइल व सोने की चेन भी लूटने का आरोप है। बीच-बचाव करने पहुंचे कोल्ड स्टोर के मैनेजर प्रदीप त्यागी निवासी असौड़ा, हापुड़ देहात भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरखौदा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने उन्हें मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में राजवीर त्यागी ने गौरव कसाना व राहुल कसाना, रूपेश सहित सभी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष के सुभाष ने भी प्रदीप त्यागी, अंकुर त्यागी, राजवीर व बबलू को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान....
दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed