फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between two groups over removal of power cord, several injured

Meerut News: बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, दांत से कान चबाया

Tue, 05 May 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Fight between two groups over removal of power cord, several injured
- रविवार को झगड़े में समझौता होने के बाद मंगलवार को फिर किया हमला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी गुलशाना पर मंगलवार को बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि एक महिला ने गुलशाना का दांत से कान चबा लिया। परिजन घायल गुलशाना को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

समर गार्डन निवासी नदीम ने बताया कि उसकी पत्नी गुलशाना और पड़ोस में रहने वाली ईरम के बच्चों में खेलने के दौरान रविवार को विवाद हो गया था। बच्चों के विवाद में दोनों पक्षों के बड़े आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर समझौता करा दिया था। गुलशाना ने बताया कि मंगलवार को उनके पति नदीम घर पर नहीं थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला और तीन परिजन उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने गुलशाना को पीटा और पड़ोसी महिला ने उसका दांत से कान चबाकर जख्मी कर दिया। आरोप है कि आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed