फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight and stone pelting between women in Brahmapuri, video goes viral

Meerut News: मोहकमपुर में बंद मकान में फटा सिलिंडर, चार घरों की दीवारों में दरार

Sat, 20 Dec 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fight and stone pelting between women in Brahmapuri, video goes viral
संदीप,,,, मोहकमपुर में फटा गैस सिलेंडर, जानकारी देते पिता पुत्र

विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर में शुक्रवार की दोपहर बंद मकान में तेज धमाके के साथ गैस सिलिंडर फटने से दहशत व्याप्त हो गई। धमाके से मकान के टिन शेड के परखच्चे कई मीटर दूर तक पड़ोसियों के घरों पर जा गिरे। चार घरों की दीवारें चटक गई हैं। धमाका इतना तेज था कि घबराकर लोग मकानों से बाहर निकल आए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य काम पर गए थे। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडर फटने की वजहों की जांच शुरू कर दी है।

धमाका दोपहर करीब एक बजे मोहकमपुर निवासी तिलकराज के बंद मकान में तब हुआ जब परिवार के सदस्य दरवाजे पर ताला लगाकर काम करने जा चुके थे। तिलकराज मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी कुसुम देवी और बेटा मोहित मोहकमपुर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बताते हैं कि बंद पड़े मकान की रसोई में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर फटने के कारण मकान के दो कमरे और रसोई क़ी टिन शेड की छतें बिखर कर आसपास के मकानों के ऊपर जा गिरीं। घर में रखा सामान मलबे में तब्दील हो गया। धमाके के बाद घरों से निकलकर लोग दौड़े और कुछ देर में ही वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। पड़ोसियों ने मकान मालिक तिलकराज और उसके बेटे मोहित को जानकारी दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने टीपीनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में वजहों की जांच-पड़ताल की। भवन स्वामी के पुत्र माेहित ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नौ बजे मकान पर ताला लगाकर काम पर चला गया था। सिलिंडर आठ दिन पहले ही बदला गया था। लीकेज होने की भी जानकारी नहीं थी। मोहित के अनुसार एक साल पहले ही मकान बनवाया गया था। सिलिंडर फटने से पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे से पड़ोसी नरेंद्र, सविता देवी, विशाल और बलवीर के मकानों मकानों में दरार आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इनसेट



हिल गए मकानों के खिड़की और दरवाजे

तेज धमाके के साथ फटे सिलिंडर की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। पड़ोसन सविता देवी ने बताया कि धमाके के वक्त वह अपने मकान में काम कर रहीं थीं। जब सिलेंडर फटा तब लगा कि तेज झटके के साथ भूकंप आ गया है। दरवाजे-खिड़कियां हिलने लगे। रसोई में रखे कई बर्तन नीचे गिर गए। लोगों का कहना था कि धमाके के बाद टिन शेड उखड़ गईं।

एफएसओ परतापुर विश्वास गर्ग ने बताया कि सिलेंडर फटने के समय मकान में कोई नहीं था। प्रभावित परिवार से जानकारी ली गई है। आशंका है कि सिलिंडर से गैस लीकेज हो रही थी। शॉर्ट सर्किट के कारण गैस ने आग पकड़ ली और सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed