फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fifty two female teachers of the school were accused of sexual abuse in meerut

मेरठ: स्कूल की 52 शिक्षिकाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 23 Sep 2020 12:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
fifty two female teachers of the school were accused of sexual abuse in meerut
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में ऋषभ एकेडमी की प्रबंध समिति सचिव और उनके बेटे के खिलाफ मंगलवार को सदर थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। स्कूल की शिक्षिकाओं ने सोमवार को पिता व पुत्र पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत पत्र दिया था। पुलिस ने स्कूल में जाकर इस प्रकरण की जांच भी की।

विज्ञापन


सदर क्षेत्र के कैंट स्थित ऋषभ एकेडमी की 52 शिक्षिकाओं ने सोमवार को स्कूल से लेकर सदर थाने तक हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रबंध समिति के सचिव रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन शिक्षिकाओं से अभद्रता करते हैं। महिलाओं के बाथरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाकर अश्लील फोटो व वीडियो निकालते हैं। शिक्षिकाओं को ब्लैकमेल किया जाता है।

विज्ञापन

एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता ने बताया कि रंजीत जैन और उनके बेटे अभिनव जैन के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एएसपी कैंट ईरज राजा और सदर थाने की पुलिस ऋषभ एकेडमी में जांच करने के लिए पहुंची।

शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की। एएसपी कैंट का कहना है कि नामजद दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मामले की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में स्कूल में शिक्षिकाओं की सैलरी को लेकर विवाद है। 

व्यापारी भी शिक्षिकाओं के पक्ष में
ऋषभ एकेडमी मामले में व्यापारिक संगठन भी शिक्षिकाओं के पक्ष में आ गए हैं। मेरठ व्यापार मंडल के जिला प्रमुख शैंकी वर्मा ने बताया कि इस मामले को लेकर वे आज जिलाधिकारी से मिलेेंगे। शिक्षिकाओं के आरोप बेहद गंभीर है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ऋषभ एकेडमी की मान्यता रद्द होनी चाहिए। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed