फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire in two warehouses of paper glass making factory in shamli UP

शामली: पेपर ग्लास बनाने की फैक्टरी के दो गोदामों में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर

Mon, 03 Feb 2020 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in two warehouses of paper glass making factory in shamli UP
fire in factory - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली में सोमवार सुबह पेपर ग्लास बनाने वाली फैक्टरी के दो गोदामों में भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैराना रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पेपर ग्लास बनाने वाली शामली इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल की फैक्टरी रितु इंडस्ट्रीज के दो गोदामों में सोमवार सुबह करीब आठ बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फैक्टरी में पहुंचकर आग बुझाने  में जुटी हैं। 

विज्ञापन

गोदाम में रखे तैयार पेपर ग्लास आग से जलकर नष्ट हो गए हैं। आग अंदर ही अंदर सुलग रही है। आग बुझाने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़कर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। फैक्टरी मालिक अंकित गोयल ने बताया कि दोनों गोदाम बंद थे। 

दोनों गोदाम में लगभग 50 लाख रुपए कीमत का फ्रेश तैयार माल रखा हुआ था। जो आग में जलकर नष्ट हो गया।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने की सूचना पर शहर के उद्यमी और व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी और एक पेपर मिल की निजी गाड़ी लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed