फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire in two-storey shops, cracks in houses

Meerut News: दो मंजिला दुकानों में लगी भीषण आग, मकानों में दरार

Sat, 03 Jun 2023 02:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jun 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in two-storey shops, cracks in houses
मेरठ। कबाड़ी बाजार प्याऊ के पास शुक्रवार देर रात प्लाईवुड और हार्डवेयर की दो मंजिला दुकानों में भी भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि लोहे के हाथा बस्ती के दो मकानों में दरार आ गई। इससे अफरातरफी मच गई। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंचीं और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों दुकानों में करीब पच्चीस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं मौके पर खड़ी भीड़ पर पुलिस ने लाठी फटका कर वहां से भगाया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी के ईश्वरपुरी के रहने वाले नरेश कुमार की कबाड़ी बाजार में प्लाईवुड की दो मंजिला दुकान है। इनके बराबर में कृष्णा हार्डवेयर की दुकान है। प्लाईवुड की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जब तक फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक बराबर में हार्डवेयर की दुकान भी आग की चपेट में आ गई। छह गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे रोड, देहली गेट और ब्रह्मपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। प्लवाईवुड की दुकान में आग से 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है, जबकि हार्डवेयर की दुकान में पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिली है। वहीं लोहे के हाथा बस्ती में सपा नेता बदर अली भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा नुकसान हो जाता है। दरार आने वाला एक मकान रुबीना का है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed