फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire in factory in Paratapur, Meerut

मेरठ के परतापुर में फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

Sun, 21 Jun 2020 05:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in factory in Paratapur, Meerut
fire in godown - फोटो : amar ujala

मेरठ के परतापुर में रविवार को दिन निकले एक कालीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग बुझाई। मगर, आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों का माल और मशीनें जलकर राख हो गईं। फिलहाल, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि परतापुर में गगोल रोड पर शहर के रहने वाले आदित्य गुप्ता की शारदा एक्सपोर्ट्स के नाम से फैक्ट्री है। फैक्ट्री के कर्मचारियों के मुताबिक इस फैक्ट्री में कालीन और स्पोर्ट्स का सामान बनता है। बताया जाता है शनिवार को फैक्ट्री बंद थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Father's Day: भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अजय ठाकुर ने पूरा किया पिता का सपना
विज्ञापन
विज्ञापन


परतापुर फायर स्टेशन के अधिकारी शांतनु यादव ने बताया कि सुबह अचानक फैक्ट्री के स्टोर रूम में आग लग गई। घटना की जानकारी के बाद एक के बाद एक फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन तब तक आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी।

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग चार घंटे बाद आग बुझाई। उधर, घटना के चलते क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अग्निशमन अधिकारी शांतनु यादव के अनुसार अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, फैक्ट्री के कर्मचारियों के मुताबिक आग में कई मशीनें और लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed