{"_id":"5fe98e998ebc3ec14b28b5f1","slug":"fierce-fire-in-a-house-in-baghpat-district-one-died-and-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: संदिग्ध परिस्थितियाें में घर में लगी आग, किशोर की मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: संदिग्ध परिस्थितियाें में घर में लगी आग, किशोर की मौत, चार की हालत गंभीर
Mon, 28 Dec 2020 01:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। आग से झुलसने के कारण किशोर की मौत हो गई जबकि परिवार के चार सदस्यों को गंभीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर रोड पर अरशद कॉलोनी में रविवार देर रात संदिग्ध हालात में लगी आग की चपेट में आने से परिवार के पांच सदस्य झुलस गए। किशोर समीर (12) की मौत हो गई, जबकि अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर है। एएसपी मनीष मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। दो अलग-अलग प्रार्थना पत्र पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फौजियों को हनी ट्रैप में फंसाने वाली युवती ने घरवालों से बोला था इतना बड़ा झूठ, बोले- हमें तो लगता था...
विज्ञापन
नौरोजपुर रोड निवासी नौशाद (45) अपनी पत्नी शबनम (40), बेटे समीर (12), यान (07) और गुड्डू (05) के साथ अपने घर में सोया हुआ था। रविवार रात करीब तीन बजे घर में आग लग गई, जिससे परिवार के सभी सदस्य चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके की ओर दौड़े।
आग का विकराल रूप देखकर पुलिस और अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों और अग्निशमन विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का उपचार चल रहा है।
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुरूआत जांच में सामने आया है कि परिवार ने रात में अलाव जलाया था, जिससे संभव है कि आग लग गई हो, लेकिन पीडि़त परिवार के सदस्यों की ओर से दो प्रार्थना पत्र दिए गए हैं। दोनों में आग लगाने की बात कही गई है और दोनों में आरोपी अलग-अलग हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।