फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fight between two storytellers

दो कथावाचकों के बीच जमकर बखेड़ा

Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Fierce fight between two storytellers
दो कथावाचकों के बीच जमकर बखेड़ा
विज्ञापन

सरधना। कुशावली गांव में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम के दौरान दो कथावाचकों के बीच जमकर बखेड़ा हो गया। पंडाल में कथावाचक श्रीमद्भागवत कथा सुना रहा था। इसी बीच दूसरा कथावाचक गाड़ी में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक युवकों के साथ वहां पहुंचा और हंगामा खड़ा कर दिया और कथा सुना रहे वाचक के साथ मारपीट की।
सरधना क्षेत्र के गांव कुशावली में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। जिसमें मेरठ के माधवपुरम निवासी रविंद्र कुमार पुत्र तेजपाल सिंह कथावाचक के रूप में श्रीमद्भागवत कथा सुना रहे हैं। आरोप है कि शनिवार को शुक्रताल मुजफ्फरनगर निवासी एक कथावाचक कार में अपने साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को लेकर कथा स्थल पर पहुंचा। लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवकों ने कथा के आयोजन को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को पकड़ना चाहा तो वह भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित रविंद्र का आरोप है कि उसके पास कुछ नकदी थी। इसके अलावा चढ़ावे में मिली नकदी को भी आरोपी कथावाचक ले गया। हंगामे के बाद कथावाचक रविंद्र कुमार व कुशावली निवासी ललित कुमार, लोकेश कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार आदि थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को शिकायत दी। थानाध्यक्ष ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
कथावाचकों की हरकत से हैरत में लोग
दो कथावाचकों के बीच शनिवार को हुई घटना से ग्रामीण हैरत में हैं। दोनों कथावाचक पहले मिलकर श्रीमद्भागवत कथा सुनाते थे। किसी बात पर दोनों अलग हो गए। कुशावली में पहले शुक्रताल निवासी कथावाचक कथा सुनाता था। इस बार रविंद्र श्रीमद्भागवत कथा सुनाने के लिए पहुंच गया। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा और मामला मारपीट व लूटपाट तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed