फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fertilizer shop sealed in Tarapur, show cause notice issued to many

Meerut News: तारापुर में खाद की दुकान सील, कई को कारण बताओ नोटिस

Sun, 14 Jul 2024 06:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer shop sealed in Tarapur, show cause notice issued to many
हस्तिनापुर। विकासखंड क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी के नेतृत्व में उर्वरक कीटनाशक रसायन विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा गया। गांव तारापुर में एक दुकान को सील किया गया। कई दुकानों से दवाइयों के नमूने लेकर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल ने टीम के साथ शनिवार को हस्तिनापुर क्षेत्र में उर्वरक, कीटनाशक रसायन विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए सघन अभियान चलाया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव तारापुर में उर्वरक, कीटनाशक लाइसेंस के बिना कृषि दवाइयां बेचने वाले दुकानदार मयंक की दुकान सील की गई। इसके बाद कीटनाशक/उर्वरक विक्रेता राजकुमार जैन की दुकान का निरीक्षण किया। राजकुमार के पास उर्वरक, कीटनाशक लाइसेंस पाया गया। परंतु उनकी दुकान पर कई अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कीटनाशक दवाइयों के नमूने लिए गए। यह नमूने विश्लेषण के लिए राजकीय कीटनाशी प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, छापा मारने की खबर लगते ही तारापुर में कुछ कीटनाशक विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गए। उन सभी के कीटनाशी लाइसेंस निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं गांव बामनोली में कीटनाशक विक्रेता भूपेंद्र सिंह के किसान खाद बीज भंडार में अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed