{"_id":"69d25aea2b7b026abc0403dc","slug":"female-wrestlers-showcase-their-prowess-for-sports-hostel-selection-meerut-news-c-72-1-mct1009-151332-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्रीड़ा छात्रावास के लिए महिला पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्रीड़ा छात्रावास के लिए महिला पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से क्रीड़ा छात्रावास के लिए सभी खेलों में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसी क्रम में कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को बालिका वर्ग में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले महिला पहलवानों का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। इस दौरान महिला पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
शनिवार को हुए लीग मैच का शुभारंभ राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी चौधरी एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट धर्मेंद्र ने किया। मैच से पूर्व गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या, प्रयागराज आदि मंडल से आईं महिला पहलवानों का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद मैच शुरू हुए। रविवार को हुए पहले लीग मैच में 40 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अर्चना कुमारी ने प्रयागराज की सपना को 4-0 से हराया।
43 किलोग्राम भार वर्ग में आजमगढ़ की पायल यादव ने अयोध्या की शिवानी को 9-0 से और अयोध्या की महिमा ने आजमगढ़ की की मीनाक्षी को 8-1 से हराया। 46 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या की अनिका ने गोरखपुर की अर्चना गुप्ता को 3-0 से हराया। 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की कंचन विश्वकर्मा ने गोरखपुर की प्रीति को 10-0 से गोरखपुर की साक्षी ने वाराणसी की गुडिया को 4-0 से हराया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल गुप्ता ने तनु यादव 2-2 से बराबरी पर रहीं। तकनीकी स्तर पर आंचल को विजेता घोषित किया गया।इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, क्रीड़ा अधिकारी बलिया जवाहरलाल, कर्मवीर सिंह, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, कुश्ती कोच कुलविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले
सभी भार वर्ग में सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी वर्गों की महिला पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा। विजेता महिला पहलवान 15 अप्रैल से लगने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। वहां प्रतियोगिता में जो पहलवान अच्छे अंक लाएग उसका चयन क्रीड़ा छात्रावास के लिए किया जाएगा। सोमवार को 20 से अधिक महिला पहलवान प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।