{"_id":"68c722237a5e2cd57a0ca447","slug":"female-wrestler-anshu-khanjarpur-defeated-guddan-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109663-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पहलवान अंशु खंजरपुर ने गुड्डन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पहलवान अंशु खंजरपुर ने गुड्डन को हराया
विज्ञापन
सरधना। गांव दबथुवा में आयोजित दंगल के विजेता पहलवानों को सम्मानित करते अतिथि। आयोजक
सरधना। गांव दबथुवा में रविवार को भूमिया दादा की स्मृति में पारंपरिक इनामी दंगल का भव्य आयोजन किया गया। दंगल में कुल 20 रोमांचक मुकाबले हुए। प्रेमपाल करनावल ने दिलशाद बामनौली को, लविस खंजरपुर ने अंकित को और मेरठ के वंश ने नितिन छुर को हराया। महिला कुश्ती में अंशु खंजरपुर ने गुड्डन पहलवान को हराया। दंगल पहलवानों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी।
इसके अलावा अन्य मुकाबलों में आलम जिटौली को हराते हुए गोलू करनावल विजेता बना। पिंटू करनावल ने शुभम खतौली और कृष्णा मेरठ ने वंश बपारसी को कुश्ती में मात दी। दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनिल चौधरी एवं चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने फीता काटकर और पहलवानों के हाथ मिलाकर किया। इसके बाद कुश्ती के मुकाबले शुरू हुए। इसमें नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत की। अनिल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करना समय की मांग है। इससे युवा पीढ़ी नशे और व्यर्थ समय से बचकर स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में लगे।
उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागी पहलवानों की सराहना की। कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करने वाले गिरी, गोलू, लविश, पिंटू, प्रेमपाल और अंशु ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। विजेता पहलवानों को मुख्य अतिथि अनिल चौधरी द्वारा इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने कुश्ती के हर दांव-पेंच का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर आयोजक कैप्टन अरविंद, सचिन, ओमकरण सिंह, कृष्णपाल प्रधान, परविंदर प्रधान, वीरपाल घणघस, ओमवीर पंघाल आदि मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कुश्ती मुकाबलों के रेफरी की भूमिका में भी उपरोक्त लोगों ने कुशलता से जिम्मेदारी निभाई।