फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students were informed about the segregation of wet and dry waste.

Meerut News: छात्राओं को दी गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Female students were informed about the segregation of wet and dry waste.
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पालिका की ओर से एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को एमआ
सरधना। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका ने एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर का शैक्षिक भ्रमण कराया। छात्राओं ने सेंटर पर कचरे के पृथक्करण, छंटाई और निस्तारण की प्रक्रिया को समझा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन टीम ने छात्राओं को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। टीम ने बताया कि नगर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कर एमआरएफ सेंटर पहुंचाया जाता है। यहां कचरे को श्रेणियों में बांटकर उपयोगी सामग्री अलग की जाती है। छात्राओं को घर से गीले-सूखे कचरे को अलग रखने के फायदे भी बताए गए। टीम ने समझाया कि स्रोत पर पृथक्करण से निस्तारण अधिक प्रभावी होता है। छात्राओं ने गतिविधियों का अवलोकन कर सवाल पूछे। टीम ने उन्हें स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी विकसित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed