{"_id":"6ae5ea4d86a9457ae00edea1","slug":"female-students-took-a-pledge-for-national-unity-meerut-news-c-73-1-mtd1001-109292-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
Sat, 31 Oct 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। कस्बा स्थित श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या भावना चौधरी और शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता हमेशा देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। अंत में शिक्षकों और छात्राओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।