{"_id":"6893bd61a96cacc6e20d7e63","slug":"female-sho-said-it-is-not-safe-to-travel-by-scooty-at-night-ssp-suspended-her-from-line-meerut-news-c-14-1-mrt1051-939718-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थानेदार ने कहा- रात में स्कूटी से जाना सुरक्षित नहीं, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थानेदार ने कहा- रात में स्कूटी से जाना सुरक्षित नहीं, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बहसूमा थाना प्रभारी इंदु कुमारी को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया। ऑनलाइन मीटिंग में एसएसपी ने थानाध्यक्ष से पूछा कि रविवार को गांव आस्सा में लकड़ी के ठेकेदार किलो सिंह के यहां चोरी की घटना के बाद वह मौके पर क्यों नहीं गईं। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि रात में गाड़ी नहीं थी और स्कूटी से रात में जाना सुरक्षित नहीं था। इस पर एसएसपी ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।
-- --
भैसाली बस अड्डे में बस के अंदर चालक का शव मिला
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में भैसाली बस अड्डे के अंदर बस में चालक प्रवेश का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह इंचौली साधारणपुर का रहने वाला था। बुधवार को बस अड्डे पर सफाई करने आए कर्मचारी ने उसे मृत अवस्था में पड़े देखा। रोडवेज कर्मचारियों ने बस के परिचालक रविद्र को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने सदर बाजार पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर मृतक का भाई निमेश भी मौके पर आ गया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वह करीब 15 साल से बस अड्डे पर रहता है। मेरठ से कौशाम्बी व मुजफ्फरनगर तक बस चलाता था।
-- -- -- -- -- -- -
क्रिकेट मैच में दो पक्षों में विवाद, युवक को पीटा
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित कालियागढ़ी निवासी हर्ष ने आरोप लगाया कि हार की घोषणा के बाद आरोपी पक्ष ने उनकी बाइक छीन ली व पैसे मांगने लगे। विरोध करने पर उसको पीटा। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित हर्ष ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
-- -- --