फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Feeding your religion to the hungry

भूखों को भोजन खिला निभा रहे अपना धर्म

Mon, 06 Apr 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Feeding your religion to the hungry
भूखों को भोजन खिला निभा रहे अपना धर्म
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से जंग जारी है। विभिन्न सामाजिक संगठन भूखों को भोजन खिलाकर अपनत्व निभा रहे है। रविवार को विभिन्न समाजसेवियों ने लोगों के घरों में जाकर भोजन व खाद्य सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और घर में ही रहने की अपील की।
शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भोजन और खाद्य पदार्थों का वितरण किया। विभिन्न मोहल्लों में संगठन पदाधिकारियों द्वारा सैनिटाइजेशन का भी कार्य किया गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने राधा गार्डन, प्रवेश विहार, शास्त्रीनगर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। पूर्व पार्षद संजीव अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अंशुल अग्रवाल, अनूप रस्तौगी, कुलदीप पंडित, मुकेश सैनी आदि रहे। इस्कॉन संस्था के साथ भाजपा नेताओं ने शहर में भोजन वितरित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष विवेक रस्तौगी, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अंकुर कुशवाहा, ज्योति वाल्मीकि ने कंकरखेड़ा मार्शल पिच पर प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन सामग्री वितरित की। आयोजन में कर्मणा कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष विरेश कुमार त्यागी, अजय दीवान, दीपेश रस्तौगी और इस्कॉन संस्था से रूपवान दास, नदिया लीलेश्वर, वासुदेव दुलार का सहयोग रहा। सरस्वती लोक में दीपक बांटे गए। यहां राजीव मित्तल, प्रदीप शर्मा, आशुतोष, मोहित, रविंद्र आदि रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 300 पैकेट भोजन का वितरण किया। लोकेश अग्रवाल ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से गंगानगर, मवाना रोड, ईके रोड, जीआईसी, जसवंत राय अस्पताल के सामने, मेडिकल कॉलेज के पास भोजन वितरित किया। अमित कंसल, सुरेंद्र कंसल, पप्पन हलवाई, अतुल्य गुप्ता, हरीश सरना, सुनील वर्मा, विनोद कंसल, विपिन कंसल, शिवकुमार, विकास कंसल, सहजाद का सहयोग रहा। मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण के सदस्यों ने भी भोजन वितरित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील, नरेश सिंह, उमंग श्रीवास्तव, तेज सिंह, मनीष शर्मा, मोनू ठाकुुर, राजेश कुमार पांडेय, कपिल कुमार, सुषमा राखी रहीं। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में 100 लोगों को खाद्य सामग्री और 500 लोगों को भोजन वितरित किया। आह्वान जन सेवा समिति अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार के नेतृत्व में 250 से अधिक परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारियों ने राशन वितरित किया। बदर अली, संजय हरित, संजीवपाल सागर लिसाड़ी, कर्मवीर भाटी, अमित, संदीप, राहुल प्रधान, महेश, कुलदीप, सौरभ वाल्मीकि, चतर सिंह, ब्रह्मसिंह, श्रीचंद आदि मौजूद रहे। स्वर्गीय ओम प्रकाश गौड़ प्रवासी स्मृति न्यास की ओर से राकेश गौड़, अतुल दीक्षित, जितेंद्र जैन मदन शर्मा आदि ने गरीबों को भोजन बांटा।
विज्ञापन

कुलपति ने 50 परिवारों को वितरित की खाद्य सामग्री
मेरठ। देश में लॉकडाउन के चलते सभी कार्य बंद है। सीसीएसयू कैंपस में भी आधा दर्जन से अधिक बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें मूल्यांकन बिल्डिंग, विषय विज्ञान भवन, हिंदी भवन, पत्रकारिता एवं जनसंचार भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूर यहां फंसे हुए हैं। रविवार को कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने मजदूरों के 50 से अधिक परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। कुलपति के साथ चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह, वित्त नियंत्रक सुशील कुमार गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. दुष्यंत चौहान, एससीआरआईईटी के डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. राजीव सिजेरिया मौजूद रहे। कुलपति ने ठेकेदार को मजदूरों की मजदूरी में कटौती नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीवनी ने किया राशन वितरण
संजीवनी महिला संस्था की ओर से रविवार को जेलचुंगी व विवि के पास रहने वाले गरीब लोगों को मास्क व राशन वितरित किया गया। संस्था अध्यक्ष निशि जैन, सीमा अग्रवाल, चारुल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मोदी टिफिन किए वितरित
मोदीपुरम। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने पल्लवपुरम में मोदी टिफिन का शुभारंभ किया। उन्होंने मजदूरों व सफाई कर्मचारियों को मोदी टिफिन वितरित किए। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष शिप्रा रस्तोगी, गौरव मलिक, रविंद्र शर्मा, सुधीर रस्तोगी, वरुण गुप्ता, रामकुमार, तरुण, विभांशु, वैभव चौधरी, देवराज, आलोक, संजय सिंह, सचिन सचदेवा आदि मौजूद रहे। दुल्हैड़ा गांव को सैनिटाइज किया गया और अनाउसमेंट के जरिए ग्रामीणों से घर पर रहने की अपील की गई। इस दौरान गौरव चौहान, डॉ. सतवीर पाल, आजाद सिंह, मार्कंडेय शर्मा, दीपक चौहान, विवेक, सुधीर आदि का सहयोग रहा।
सीओ को दिया सूखा राशन
मेरठ क्रिश्चियन कम्युनिटी(मेरठ डीनरी) ने हियर दी साइलेंस संस्था के सहयोग से सीओ हरि मोहन को पुलिस लाइन में कम्यूनिटी किचन के लिए सूखा राशन भेंट किया। सेंट थॉमस चर्च के फादर परितोष अभिषेक नोईल ने बताया की यह राशन सेंट जोंस चर्च के अनुयाइयों ने प्रधानमंत्री के आह्वान को देखते हुए एकत्र किया है। सचिव नेहा कक्कड़, सदर थाने के इंचार्ज विजय गुप्ता, डॉ. सरिता त्यागी, अरशा विलफर्ड, आशीष, सैमयूल डेविड, मोहित लोयल्ल, आशीष पूरन आदि मौजूद थे।
भाजपाइयों ने बांटी खाद्य सामग्री
मेरठ। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने खाद्य सामग्री वितरित की। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा नेता नीरज मित्तल, पं. संजय त्रिपाठी, राजेश खन्ना, मनीष पंवार, गिरीश साहनी, मिंटू, राजन मित्तल, पंकज कुमार, अंकुर गुप्ता, हेतराम शाक्य, ललित चौधरी आदि मौजूद रहे। भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने शास्त्रीनगर, शताब्दीनगर, रिठानी, ब्रह्मपुरी में खाद्य सामग्री का वितरण किया। वहीं परतापुर में भाजपा नेता राजन शर्मा के नेतृत्व में दवाइयों का वितरण किया गया। भाजपा नेता लव गोयल, गौरव गोयल, विकास केन, अंकित शर्मा, शेखर शर्मा, पंकज गोयल मौजूद रहे। भाजपा पार्षद दीपिका गुप्ता ने समाज के सहयोग से बागपत रोड स्थित चंद्रलोक कॉलोनी ने 100 परिवारों को राशन बांटा। इस दौरान अमित गुप्ता रणजीत राणा संगीत गुप्ता मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। भाजयमो के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में महानगर मंत्री संचित गुप्ता ने लोगों को राशन वितरित किया। इस दौरान नितिन चौधरी, आकाश शर्मा, शुभम मलिक, आशीष पुंडीर विनीत और वैभव गोयल मौजूद रहे।
कांग्रेस सेवा दल ने राशन बांटा
मेरठ। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने कुछ जरूरतमंद लोगों को लोहियानगर स्थित कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर खाने का सामान दिया। रोहित गुर्जर ने बताया कि उतर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार लोगों को आटा, चावल, नमक, चीनी सहित घर का जरूरी खाने पीने का सामान वितरित किया जा रहा है। इस दौरान नवीन गुर्जर, अमित गुप्ता, ऋषभ चौहान, एसके शाहरुख, आशु ठाकुर आदि मौजूद रहे।

गंगानगर में मोदी रसोई का शुभारंभ
गंगानगर। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने रविवार को मोदी रसोई का शुभारंभ किया। रसोई में 500 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाएगा। इस दौरान संजीव गुप्ता, राजकुमार सोनकर, संजीव शर्मा, अमित शर्मा, मुकेश धसमाना, विजय शास्त्री, रघुवीर, गुलवीर सिंह, विजय सोनकर, सुमित बंसल, नरेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed