{"_id":"64bc4480362328e53f01a817","slug":"fed-up-with-the-harassment-of-mother-and-brother-the-teenager-left-the-house-meerut-news-c-72-1-mrt1062-3694-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मां-भाई के उत्पीड़न से तंग आकर घर से गई थी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मां-भाई के उत्पीड़न से तंग आकर घर से गई थी किशोरी
विज्ञापन
मेरठ। पंद्रह दिन से लापता चल रही किशोरी अधिवक्ता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची और बताया कि मां और भाई के उत्पीड़न से तंग आकर वह घर से गई थी। किशोरी ने परिजनों के साथ जाने से भी इंकार कर दिया है।
7 जुलाई को नौचंदी थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। भाई और मां की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की तलाश में उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो पता चला कि किशोरी काफी समय से एक ही नंबर पर काफी बात करती है। इसी के आधार पर पड़ताल आगे बढ़ी और किशोरी की लोकेशन मुंबई में मिली।
किशोरी के परिजनों से पुलिस ने बात की तो उन्होंने एक परिवार पर शक जताया। चार दिन से पुलिस उस परिवार से सख्ती से पूछताछ कर रही थी। कई लोगों को थाने भी लाया गया था। शनिवार को किशोरी एक अधिवक्ता के साथ पुलिस आफिस पहुंच गई। किशोरी ने मां और भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए। बताया कि उनके उत्पीड़न से परेशान होकर वह घर से चली गई और मथुरा-वृंदावन रही। पुलिस ऑफिस के स्टाफ ने नौचंदी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसआई किशोरी को थाने ले गया।