फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   February was the hottest in six years, chances of rain tomorrow

Meerut News: छह साल में सबसे गर्म रही फरवरी, कल बारिश के आसार

Sun, 02 Feb 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
February was the hottest in six years, chances of rain tomorrow
मोदीपुरम। छह सालों में एक फरवरी का दिन सबसे गर्म दिखाई दिया है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते जनवरी के अंतिम सप्ताह के बाद फरवरी की शुरुआत भी गर्म दिखाई दी। अभी मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तीन और चार फरवरी को बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन




लगातार पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। जो फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च में दिखने वाला मौसम अभी से दिखाई दे रहा है। फरवरी की शुरुआत भी पहले दिन अच्छी नहीं रही है। दिन में तेज धूप का असर दिखाई दिया, जिस कारण से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि एक फरवरी को दिन गर्म दिखाई दिया है। लगातार बन रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन और चार तारीख में मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिस कारण से तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव दिखाई देगा। मेरठ का एक्यूआई स्तर फिर से 200 पार पहुंचकर 212 दर्ज किया गया। गंगानगर में 172, जयभीमनगर 165, पल्लवपुरम 259, दिल्ली रोड 270, बेगमपुल 262 दर्ज किया गया।
विज्ञापन




वर्ष तापमान



2020 22.3



2021 16.5



2022 19.8



2023 15.9



2024 18.2



2025 25.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed