फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   february me begampul par shuru hoga flyover nirmaan

फरवरी में बेगमपुल पर शुरू होगा फ्लाईओवर निर्माण 

Sat, 13 Jan 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
february me begampul par shuru hoga flyover nirmaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेतु निगम ने मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। 20 दिन के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस से टेंपो स्टैंड की जमीन खाली करने की मांग की गई है, जिससे सेतु निगम यहां स्टोर और कर्मचारियों के लिए क्वार्टर बना सके।
विज्ञापन

कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर बेगमपुल पर फ्लाईओवर की नींव रखी जा रही है। फ्लाईओवर का मुख्य उद्देश्य बेगमपुल और आसपास के इलाके को जाम से मुक्ति दिलाना है। सेतु निगम को कमिश्नर की मंजूरी मिलते ही फ्लाईओवर के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया। शुक्रवार को सेतु निगम के इंजीनियर और कर्मचारियों ने बेगमपुल का निरीक्षण कर टेंपो स्टैंड के पास बोरिंग करके मिट्टी के नमूने लिए। नमूने गाजियाबाद प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। इसके बाद बेगमपुल से बच्चा पार्क और दिल्ली रोड जाने वाले मार्ग की मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस खाली कराएगी स्टैंड
फ्लाईओवर निर्माण शुरू होने से पहले सेतु निगम बेगमपुल से कंकरखेड़ा, मोदीपुरम जाने वाले टेंपो स्टैंड की भूमि पर क्वार्टर, स्टोर आदि निर्माण करने की रूपरेखा तैयार कर चुका है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस को किसी अन्य स्थान पर टैंपू स्टैंड को भेजना होगा। सेतु निगम ने एसपी ट्रैफिक से शीघ्र ही टेंपो स्टैंड को खाली कराने की मांग की है। सरधना को जाने वाले बस स्टैंड को भी हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बेगमपुल पर जाम से मिलेगी मुक्ति 
बेगमपुल पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव रहता है। यानी हर समय जीरो माइल से लेकर हापुड़ रोड पर उपश्रमायुक्त कार्यालय, दिल्ली रोड पर कैंट अस्पताल तक जाम लगा रहता है। फ्लाई ओवर बनने के बाद बेगमपुल ही नहीं बल्कि शहर के अन्य चौराहों पर भी जाम से मुक्ति मिल जाएगी। 

48 करोड़ में बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर
बेगमपुल पर फ्लाईओवर निर्माण का बजट प्रस्ताव 48 करोड़ रुपये का तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि कमिश्नर फ्लाईओवर निर्माण में नगर निगम और एमडीए की अवस्थापना निधि से धन खर्च की योजना बनाए हुए हैं। यही कारण है कि निकाय चुनाव से पहले हुई अवस्थापना निधि के खजाने से शहर के अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव पास नहीं किए गए थे। 

हापुड़ अड्डा चौराहा की भी डीपीआर तैयार 
हापुड़ अड्डा चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी सेतु निगम ने डीपीआर तैयार कर ली है। बेगमपुल पर नींव रखे जाने के तुरंत बाद ही सेतु निगम हापुड़ अड्डा चौराहा पर काम शुरू करेगा। 

ट्रैफिक पुलिस को लिखा पत्र
विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। भूमि परीक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखकर टेंपो स्टैंड हटवाने की मांग की गई है। निर्धारित समय में फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया जाना है।

           जेपी राणा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम 

अभी नहीं मिला पत्र
सेतु निगम के अधिकारियों का पत्र नहीं मिला है। पत्र आने के बाद क्वार्टरों की व्यवस्था के लिए बात कर ली जाएगी। नाले पर जिस स्थान को पाटा गया है या तो वहां व्यवस्था की जाएगी या फिर अधिकारियों के निर्देश पर अन्य स्थान की तलाश की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस पूरा सहयोग देगी। - संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed