फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2022: Sangeet Som said – youth should prepare for elections, Shahid Manzoor said BJP makes false promises

मिशन 2022: संगीत सोम बोले- चुनाव की तैयारी में जुटें युवा, शाहिद मंजूर ने कहा- झूठे वादे करती है भाजपा

Mon, 25 Oct 2021 12:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Oct 2021 12:31 PM IST
सार

 आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है।मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने युवाओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया तो, वहीं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने सपा को जिताने की अपील की।

विज्ञापन
Mission 2022: Sangeet Som said – youth should prepare for elections, Shahid Manzoor said BJP makes false promises
सरधना में एक कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम व माछरा में बोलते शाहिद मंजूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक राजनैतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गया है। मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने युवाओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया तो, वहीं सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने एक मीटिंग के दौरान कहा कि भाजपा झूठे वादे करने का संगठन है। भाजपा केवल व्यापारियों अडानी और अंबानी को ही फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने पार्टी सदस्यों से चुनाव की तैयारियों में जुटने और जनता से सपा को चुनाव जिताने की अपील की।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के ज्वालागढ़ तिराहे पर स्थित महाराणा चौक पर रविवार को भाजपा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक संगीत सोम रहे। विधायक ने युवाओं से पार्टी व संगठन को मजबूत कर आगामी विधान सभा चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतरा: कोरोना, डेंगू के बाद अब जीका वायरस का खौफ, मेरठ में अलर्ट, ये हैं इसके लक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में विधान सभा क्षेत्र से काफी संख्या में युवा शामिल हुए। विधायक संगीत सोम ने युवाओं से कहा कि आगामी कुछ माह के उपरांत विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। लेकिन युवाओं के संगठित हुए बिना यह संभव नहीं है। इसकी तैयारी में युवाओं को अभी से जुट जाना चाहिए।

विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। विरोधी पार्टी क्षेत्र का माहौल खराब कर सकती हैं। उसके लिए सभी खासकर युवाओं को सतर्क रहना होगा। मंच संचालन भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष मोंटी सोम ने किया। इस मौके पर विनोद कुशावली, सचिन खटीक, जगपाल सिंह एडवोकेट, पवन कुमार, राजा, पवन व अन्य युवा शामिल रहे। 

झूठे वादे करती है भाजपा: शाहिद मंजूर
माछरा में सपा के पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर का माछरा में पहुंचने पर बाबू वाल्मीकि व अन्य ने स्वागत किया। शाहिद मंजूर ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। खाद, बीज, रसोई गैस के साथ डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई की मार आम जनता झेल रही है।

मंजूर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन पर अमल नहीं किया गया। युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहा है। भाजपा केवल और केवल अपने व्यापारियों अड़ानी और अंबानी को फायदा पहुंचा रही है। जगह-जगह किसानों के साथ मारपीट और उनकी हत्या हो रही है। भाजपा के नेता अपराधियों को बचाने में लगे हैं, जबकि सपा के शासन में किसान, मजदूर, गरीब, खुशहाल था। आगामी 2022 के चुनाव में सपा को वोट दें ताकि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें और जनता को खुशहाल समाज मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed