फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear in this village of UP, people leaving their homes

यूपी के इस गांव में ऐसा खौफ, अपना घर छोड़कर जा रहे लोग

Sat, 02 Sep 2017 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Sep 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
Fear in this village of UP, people leaving their homes
यूपी के इस गांव में दहशत

भोपा (मुजफ्फरनगर) में गांव सीकरी में जिला पंचायत की चुनावी रंजिश की भेंट चढ़े लुफ्तुर्रहमान का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। शव को देखकर परिजनों में चीत्कार मच गया। गमगीन और संगीनों के साए में लुफ्तुर्रहमान के शव को सुपुर्दे खाक किया गया। हत्याकांड से गांव में दूसरे दिन भी दहशत बरकरार रही। गांव के मौजूदा हालात को देखते हुए पीएसी के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीकरी निवासी लुफ्तुर्रहमान की गोली मारकर हत्या कर गई थी, जब जब वह खेत में चारा काटने गया था। हत्याकांड के तार पुरानी चुनावी रंजिश से जुड़े होने से गांव में दहशत पसर गई। दस दिन में दो हत्या और जानलेवा हमलों के चलते गांव सीकरी में सन्नाटा छा गया है। गांव में दहशत का आलम ऐसा है कि स्कूलों में भी बच्चों की संख्या पर असर पड़ रहा है। किसान खेतों पर भी नहीं जा पा रहे है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को लुफ्तुर्रहमान का शव गांव पहुंचा। दोपहर बाद पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में लुफ्तुर्रहमान का शव सुपुर्दे खाक किया गया। हत्यारोपियों का 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


गांव में दहशत के आलम देखते हुए पीएसी की एक बटालियन के साथ भोपा, ककरौली थाने की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि गांव में पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों  के साथ रिश्तेदारों के यहां दबिश दी  जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fear in this village of UP, people leaving their homes
गांव में छाया सन्नाटा

सीकरी में रंजिश के चलते खेली जा रही खून की होली से ग्रामीणों में  भय बना हुआ है। 2015 से तो इस खूनी रंजिश ने पूरे गांव को जकड़ रखा है। कुछ लोग तो गांव के बिगड़े माहौल से बचकर गांव से पलायन करने की तैयारी में हैं। मृतक के भाई अजीज, चांद मियां ने कहा कि हमारा परिवार गरीब है। एक भाई की हत्या कर दी गई है, अब हमारे पास गांव छोड़कर चला जाना ही एक मात्र उपाए है। वहीं, अज्जू, रियाज, आमिर, बबलू, कमरु, उस्मान, इनाम आदि गांव छोड़ कर अन्य स्थानों पर महनत मजदूरी करने लगे हैं। दहशत के चलते कुछ और लोग भी गांव छोड़ कर जाने की तैयारी में हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि गांव से पलायन का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह से कोई गांव से जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। 

खूनी खेल के चलते  गांव छोड़ने को मजबूर
भोपा। सीकरी में रंजिश के चलते खेले जा रहे खूनी खेल से भयभीत लोग अपने आशियाना छोड़ते जा रहे हैं। यहां मर्डर का सिलसिला पिछले दस सालों से चला आ रहा है। 2015 से तो रंजिश ने पूरे गांव को दहशत में ला रखा है।  सरेआम की जा रही हत्याओं से सीकरी के लोग सहमे हुए हैं। कुछ लोग तो गांव के बिगड़े माहौल से बचकर गांव से प्लायन करने के मूड़ में हैं। गत दिवस हुई लुफतुर्रहमान की हत्या के चलते मृतक के भाई अजीज, चांद मिया ने कहा की हमारा परिवार गरीब है। एक भाई की हत्या कर दी गई है। अब गांव छोड़कर चले जाने के अलावा कुछ नहीं बचा है। गांव में भड़की रंजिश की लपटों के सताए अज्जू, रियाज, आमिर, बबलू, कमरू, उस्मान, इनाम आदि गांव छोड़कर अन्य स्थानों पर मेहनत-मजदूरी करने लगे हैं। थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि गांव से पलायन करने का मामला संज्ञान में नहीं है। ग्रामीणों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed