{"_id":"6932d55b2898ddb5f6004c90","slug":"fault-due-to-electric-wires-getting-entangled-with-an-overloaded-truck-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110925-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओवरलोड ट्रक से बिजली के तार उलझने से फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओवरलोड ट्रक से बिजली के तार उलझने से फॉल्ट
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक से तार टूटने पर हंगामा करते ग्रामीण। (फलावदा )
फाल्ट होने से दर्जन भर लोगों के उपकरण फुंके, ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया
हंगामे के दौरान रास्ते पर लगा जाम, जाम खुलवाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। कस्बे के मंदवाड़ी मार्ग पर गन्ने के ओवरलोड ट्रक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तारों में उलझने से फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से दर्जन भर लोगों के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान रास्ते पर जाम लग गया। बमुश्किल जाम खुलवाया गया।
शुक्रवार को कस्बे के होली चौक मंदवाड़ी मार्ग पर गन्नों से लदा ओवरलोड ट्रक ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में उलझ गया। इससे विद्युत लाइन के तारों में फाल्ट होने के कारण मोहल्ले के लोगों के घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। गुस्साए लोगों ने ओवरलोड गन्ने के ट्रक को रोककर घंटों तक हंगामा किया। इसके चलते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे सड़क पर जाम लग गया।
घटना के संबंध में सभासद मुकेश सैनी, भाजपा नेता मोनू देवपाल, हरीश भाटी, राजकुमार, परशुराम, फैजान फरीदी, शौकी पाल आदि ने नगर पंचायत व थाने में तहरीर देकर ओवरलोड गन्ने के ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घंटों तक विद्युत तारों में गन्ने का ओवरलोड ट्रक फंसा रहा। जेसीबी की मदद से विद्युत तारों को हटाया गया तब जाकर वाहनों का संचालन शुरू हुआ। तारों में फॉल्ट व चिंगारी से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
इस दौरान सहकारी समिति के चेयरमैन तनजेब चौधरी, राजकुमार, रोहतास सैनी, राजेश मिस्त्री, हरीश, रणबीर, ऋषिपाल, योगिंदर, भोपाल चौधरी, विकास, राहुल आदि ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।