फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father's name is not visible on the portal, how to identify the student

Meerut News: संशोधित पोर्टल पर नहीं दिख रहा पिता का नाम, छात्र की कैसे हो पहचान

Sat, 29 Nov 2025 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Father's name is not visible on the portal, how to identify the student
सीसीएसयू के समर्थ पोर्टल की खामियां बनी छात्रों की मुसीबत, विषय चयन का काम प्रभावित
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने प्रवेश समन्वयक व परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखा
विषय चयन की तिथि बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित सैकड़ों कॉलेजों में समर्थ पोर्टल पर विषय चयन का काम पूरी तरह ठप हो गया है। तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से कॉलेज न तो छात्रों की लिस्ट डाउनलोड कर पा रहे हैं, और न ही गलत विषय को सुधार पा रहे हैं। पोर्टल पर सिर्फ छात्र का नाम और एनरोलमेंट नंबर दिख रहा है, पिता का नाम नहीं। ऐसे में एक ही नाम वाले दर्जनों छात्रों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। निर्धारित समय सीमा खत्म होने में अब चंद दिन बाकी हैं, लेकिन ज्यादातर कॉलेज अभी तक विषय आवंटन शुरू भी नहीं कर पाए हैं।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने कुलपति के नाम प्रवेश समन्वयक व परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर तत्काल समाधान और विषय चयन की तिथि को कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग की है। पत्र में फोरम के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. आनंद सिंह ने आवेदन करते समय आ रही दिक्कतों को बताया है। संस्था के नेशनल प्रेसिडेंट एडवोकेट नितिन यादव ने कहा की लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है यदि समय पर विषय आवंटन नहीं हुआ तो पूरा सत्र बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो छात्र सड़क पर उतरेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि समर्थ पोर्टल की तकनीकी टीम से तुरंत संपर्क किया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य भी लगातार कुलपति कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में तारीख बढ़ाने पर अंतिम फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

छात्रों को यह आ रही हैं मुश्किलें
इसमें बताया है कि समस्या विषय चयन के बाद छात्रों की पूरी लिस्ट डाउनलोड करने का विकल्प ही काम नहीं कर रहा, जिससे कॉलेज यह पता नहीं लगा पा रहे कि सभी छात्रों को सही विषय मिला या नहीं। गलती से चुना गया विषय बदलने की कोई सुविधा नहीं है। अपडेट कोर्स का बटन दबाने पर भी कुछ नहीं होता है। कई कॉलेजों में प्रवेश के समय कन्फर्म की गई छात्र संख्या से 30-40 फीसदी तक कम नाम पोर्टल पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed