फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father killers threaten, two more have to be killed

Meerut News: पिता के हत्यारों की धमकी, अभी दो को और मारना है...,

Thu, 06 Apr 2023 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 06 Apr 2023 02:22 AM IST
सार

गंगानगर के पबला गांव में बीते 18 मार्च को हुई साधु सुनित की हत्या के आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन
Father killers threaten, two more have to be killed
Meerut Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगर के पबला गांव में बीते 18 मार्च को हुई साधु सुनित की हत्या के आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप है कि वह परिजनों को धमका रहे हैं कि अभी दो की हत्या और करनी है। वहीं, इंचौली पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न होने पर वादी पक्ष ने मुकदमा गंगानगर थाने में स्थानांतरित करा लिया है।

विज्ञापन


इंचौली क्षेत्र के पबला गांव निवासी आनंद ने परिजनों के साथ बुधवार को गंगानगर थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि 18 मार्च की सुबह उसके साधु पिता सुनित (45) पुत्र शिवचरण की गांव निवासी रामवीर के नाबालिग पुत्र, कहर सिंह, गौरव और जोनी ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इसमें चारों पर हत्या और धमकी देने का मुकदमा इंचौली थाने में दर्ज कराया गया था। इस मामले में कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बेटे के ससुरालियों से विवाद के चलते बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचौली पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न करने पर परिजन एसएसपी से मिले। आदेश पर उनका मुकदमा गंगानगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया था। पीड़ित आनंद का कहना है कि हत्यारोपी गौरव और जोनी गांव में ही घूमकर धमकी दे रहे हैं कि अभी दो लोगों को और मारना है।

बता दें कि आनंद के बड़े भाई अरुण ने गांव में ही एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजन शादी को तैयार नहीं थे। तीन माह पहले वह युवती को लेकर फरार हो गया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने धमकी दी थी कि इसका बदला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed