फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father-son missing for two days drowned in Ganga, son's body found

Meerut News: दो दिन से लापता पिता- पुत्र गंगा में डूबे, बेटे का शव मिला

Thu, 15 Jun 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Father-son missing for two days drowned in Ganga, son's body found
हस्तिनापुर। पिछले दो दिनों से लापता गांव चेतावाला निवासी पिता और पुत्र गंगा में डूब गए। साइकिल और कपड़े मखदूमपुर गंगा घाट के किनारे मिलने के बाद परिजनों ने मंगलवार शाम को थाने में गंगा में डूबने की आशंका से तहरीर दी थी। बुधवार को पुलिस ने पीएसी की फ्लड कंपनी के साथ गंगा में सर्च अभियान चलाया। पुत्र का शव मिला गया। देर शाम तक पिता की तलाश जारी रही।
विज्ञापन


चेतावाला निवासी पांचू (42 ) व उसका पुत्र दीपांकर (16) चांदपुर तहसील के दत्तियाना गांव के जंगल में भूमि ठेके पर लेकर परमल की खेती करते थे। सोमवार की शाम दोनों घर से दत्तियाना के लिए निकले थे। उन्होंने बताया था कि वे मखदूमपुर गंगा घाट से होकर जाएंगे। मंगलवार की सुबह तक जब वे खेत नही पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरु की। न मिलने पर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। मंगलवार को खोजबीन के दौरान मखदुमपुर गंगा घाट के पास दोनों के कपडे रखे मिले। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बुधवार को पीएसी के गोताखोरों के साथ गंगा नदी में सर्च अभियान चलाया। शाम को जलालपुर गांव के सामने दीपांकर का शव मिला। जबकि पांचू का कोई पता नही चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। एसडीएम मवाना अखिलेश यादव द्वारा परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि दीपांकर का शव बरामद कर लिया गया है और पांचू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed