फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father killed one year old daughter by slamming her on the road, handed over the body without informing the police

पिता ने एक साल की बेटी को सड़क पर पटककर मार डाला, पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक किया

Thu, 21 Oct 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Father killed one year old daughter by slamming her on the road, handed over the body without informing the police
पिता ने एक साल की बेटी को सड़क पर पटककर मार डाला, पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक किया
विज्ञापन

मेेरठ/सरधना। बेहरम पिता ने अपनी एक साल के बच्ची को सड़क पर पटककर मार डाला। आरोपी व गांव के लोग इस मामले को छुपाने में लगा है। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जानकारी लगने पर एसपी देेहात ने बच्ची के पिता को थाने में बुलाकर पूछताछ कराने की बात कहीं है।
यह मामला सरधना थानाक्षेत्र के मढ़ियाई गांव का है। ग्राम प्रधान के बेटे शादाब खान का कहना कि गांव में एक साल की एक बच्ची की मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को गांव के ही एक परिवार में ही किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद पिता ने अपनी एक साल की बेटी को पत्नी की गोद से छीनकर और फिर सड़क पर पटक दिया। पत्नी ने उसे रोकने का प्रयास किया था। बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बुधवार को बच्ची की मौत हो गई। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि ग्रामीण मैनेज करने में लग गए। पुलिस को इसकी भनक नहीं होने दी। बच्ची के शव का कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। हालांकि चर्चा है कि सरधना पुलिस को इसकी जानकारी लगी थी, लेकिन वह भी चुप्पी साध गई।
विज्ञापन

जांच करेगी पुलिस
बच्ची के पिता को थाने में बुुलाकर जानकारी ली जाएगी। बच्ची के साथ अगर घटना हुई है तो आरोपी पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। गांव के अन्य लोगों से भी थाना पुलिस जानकारी लेगी। बच्ची की मौत कैसे हुई, इसकी पुलिस पूरी तहकीकात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed