फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father dies at his daughter's in-laws house, investigation begins

बेटी की ससुराल आए पिता की मौत, जांच शुरू

Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Father dies at his daughter's in-laws house, investigation begins
फलावदा (मेरठ)। गांव नैडू में बेटी की ससुराल आए पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कौशांबी में जीवन गंज क्षेत्र के निवासी 50 वर्षीय ज्ञान सिंह बेटी निशा के यहां गांव नैडू में आए थे। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली गांव में ज्ञान सिंह की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रेश विक्रम सिंह ने बताया कि ज्ञान सिंह एक सप्ताह से निशा की ससुराल में योगेंद्र शर्मा के घर आया था। योगेंद्र ने बताया कि शनिवार रात शराब पीने के बाद ज्ञान सिंह की हालत बिगड़ गई थी। उसे फलावदा में प्राइवेट डॉक्टरों के यहां दिखाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।

योगेंद्र शर्मा ने मृतक की पत्नी संगीता को फोन पर सूचना दी। सूचना पर संगीता भी गांव नैडू पहुंच गई। वह पति का शव देखकर बिलखने लगीं। संगीता ने पति की हत्या होने की आशंका जताई है। संगीता ने बताया कि उसकी पुत्री निशा एक सप्ताह से अपने पिता के घर जीवनगंज गई हुई है। वहीं, ज्ञान सिंह यहां काम के सिलसिले में आए थे। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed