फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father beat up teenager, tried to throw her from the roof

किशोरी के साथ पिता ने की मारपीट, छत से फेंकने की कोशिश

Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father beat up teenager, tried to throw her from the roof
किशोरी के साथ पिता ने की मारपीट, छत से फेंकने की कोशिश
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक किशोरी ने अपने पिता पर शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता ने तीसरी शादी कर ली। वह अपनी पत्नी के सामने ही बेटी पर गलत नजर रखता है। उसको कमरे में बंद कर पीटा जाता है। कुछ दिन पहले वह अपनी बुआ के यहां चली गई। बाद में पिता ने वहां भी पहुंचकर मारपीट की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

किशोरी की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी की। फिर उसे छोड़ दिया। कुछ समय पहले उसने तीसरी शादी कर ली। लड़की ने बताया कि पिता ने उसे कई बार गलत तरह से छुआ। जब वह विरोध करती, तो उसे पीटा जाता है। कमरे में सौतेली मां भी रहती है। वह भी पिता का साथ देती है। किशोरी ने बताया कि रविवार रात बुआ के यहां थी। बाद में पिता भी वहां पहुंच गया। उसने कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह से मारा। सौतेली मां ने भी पिता का साथ दिया। उसके बाद पिता ने उसे तीसरी मंजिल से फेंकने का प्रयास किया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed