फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son's funeral held in a somber atmosphere

Meerut News: पिता-पुत्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Sat, 20 Dec 2025 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Father and son's funeral held in a somber atmosphere
आजमगढ़ में सड़क हादसे में हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। आजमगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पिता-पुत्र की असमय मौत ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। शनिवार को दोनों के शव गांव के श्मशान पर पहुंचे, जहां मातम का माहौल देखने को मिला। जैसे ही शव पहुंचे, ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

हादसे में पिता विशेष और उनके पुत्र अक्ष की मौत से परिवार टूट गया। इस हादसे में विशेष के रिश्तेदार सत्या की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल पत्नी डोली, बेटा कार्तिक, बेटी अंशिका और एक अन्य को तत्काल आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार वाराणसी धार्मिक यात्रा पर गया था। वहां मंदिरों के दर्शन और कुछ पारिवारिक कार्य पूरे करने के बाद लौटते समय यह दुखद हादसा हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान अलीपुर में मातम का माहौल रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले और लोग रोते-बिलखते हुए अंतिम संस्कार में शामिल हुए। स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी शोक संवेदना जताने के लिए मौजूद रहे और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed