फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son together made tunnel in Rithani, son arrested, father absconding

मेरठ: बाप-बेटे ने मिलकर बनाई थी रिठानी में सुरंग, बेटा गिरफ्तार, पिता फरार

Mon, 13 Feb 2023 09:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 13 Feb 2023 09:26 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में हाल ही में 15 फीट की सुरंग बनाकर सोना व्यापारी के यहां चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हो गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Father and son together made tunnel in Rithani, son arrested, father absconding
सुरंग खोदकर चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर में रिठानी पीर के पास 15 फीट की सुरंग बनाकर दीपक ज्वैलर्स एंड जनरल स्टोर में चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वारदात में बाप-बेटे शामिल निकले। पुलिस ने बताया कि सुरंग गाजियाबाद लोनी के गोल चक्कर निवासी गैंग सरगना सुरेंद्र उर्फ देवेंद्र ने अपने बेटे बृजमोहन के साथ मिलकर बनाई थी। पुलिस ने बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता फरार चल रहा है।
विज्ञापन


एक फरवरी की रात परतापुर क्षेत्र में रिठानी पीर के पास स्थित दीपक ज्वैलर्स के यहां 15 फीट लंबी सुरंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने तिजोरी और काउंटर पर लिखा था कि उनका चुन्नु-मुन्नु गैंग है। इस बार वह पूरे तरीके से चोरी करने में सफल नहीं हुए हैं, वह दोबारा आएंगे।
विज्ञापन


सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि इस गैंग ने चार दिन में सुरंग बनाने के बाद चोरी की थी। टेलीकाम की दुकान में भी चोरी करने में सुरेंद्र शामिल रहा है। आरोपी सुरेंद्र ने 2017 में टीपी नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी सुरंग बनाकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचकर चोरी करने का प्रयास किया था। इस मामले में सुरेंद्र टीपी नगर थाने से जेल भी गया था। उसका आपराधिक इतिहास पुलिस जुटा रही है। गैंग के सरगना सुरेंद्र की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चार दिन पहले पकड़े थे बदमाश
पुलिस ने चार दिन पूर्व जनसेवा केंद्र में चोरी करने वाले चुन्नु-मुन्नु गैंग के ही सुनील कुमार निवासी बड़ा अस्सा थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर, हाल निवासी न्यू देवलोक पुरी, मोनू फूलसिंह निवासी शिवपुरम टीपीनगर, सचिन निवासी बाफर को गिरफ्तार किया था।


सुरंग बनाने का एक्सपर्ट है सुरेंद्र
सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सुरंग बनाने का एक्सपर्ट है। कई बार पहले भी सुरंग बना चुका है। आसपास के जिलों में भी पता किया जा रहा है कि वहां तो सुरंग नहीं बनाई है। इसके बाद और सख्त कार्रवाई इनके खिलाफ की जाएगी। पूर्व में सुरेंद्र ने 15 दिन में सुरंग बनाकर बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed